Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर क्षेत्र की बदलने लगी तस्वीर,गांव गांव में सड़कें और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की कवायद में जुटे विधायक उमेश कुमार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर विधानसभा लगातार विकास की ओर अग्रसर है विधायक उमेश कुमार जहां गांव गांव में सड़कें और पक्के मार्ग का निर्माण करने में लगे हैं वहीं अब गांव गांव में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की कवायद में जुटे हैं।विधायक उमेश कुमार का मानना है की अगर गांव और दूरस्थ क्षेत्रों में पक्के मार्ग होंगे और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी उनकी आधी समस्या का समाधान हो जाएगा।

आज भी खानपुर क्षेत्र बेहद पिछड़ा और विकास से कोसों दूर माना जाता है जहां के कुछ गांव आज भी अपनी बदहाली और पिछड़ेपन पर आंसू बहा रहे हैं लेकिन अब ऐसा कोई गांव नहीं रहेगा जो विकास से वंचित रहे यह बीड़ा उठाया है निर्दलीय विधायक और वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने यही कारण है की उमेश कुमार का अपने क्षेत्र में पहले से भी अधिक ग्राफ बढ़ा है। आलम यह है की आए दिन उमेश कुमार सड़कों के शिलान्यास और उदघाटन करने में लगे हैं दर्जनों सड़कों के शिलान्यास करा चुके हैं।

कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को भी उन्होंने गंभीरता से लिया है जिसके लिए उन्होंने शासन को पत्र लिखा है बरसात से पहले कुछ क्षेत्रों में जलभराव से भी मुक्ति मिल सकती है गौरतलब है की खानपुर क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र माना जाता है जहां पर अक्सर जलभराव की बड़ी समस्या रहती है लेकिन अब उमेश कुमार जल्द ही इस समस्या का समाधान कराएंगे।हालांकि उमेश कुमार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की क्षेत्र की नुमाइंदगी करने वालों ने कभी क्षेत्र के विकास को गंभीरता से नहीं लिया नहीं तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती थी

लेकिन अब उन्होंने इस बदहाल क्षेत्र की तस्वीर बदलने का निर्णय लिया है हालांकि इस कार्य में कुछ समय तो लगेगा लेकिन सफलता जरूर मिलेगी।वहीं खानपुर क्षेत्र के लोगों को भी पूरा विश्वास ही नही पूरा यकीन है की अब उनके गांव के हालात तेजी से बदलेंगे और नया सवेरा होगा विकास की गंगा बहेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369