शामिक
अब झबरेड़ा और भगवानपुर के लोगों को विकास कार्यों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार करोड़ों के विकास कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे जिसके लिए जनरेटर से पूर्व विधायक देशराज करने वालों ने प्रयास तेज कर दिए हैं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभाग के गेस्टहाउस में समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने झबरेड़ा और भगवानपुर में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
भाजपा के पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के बारे में बताया की मंगलौर झबरेड़ा मार्ग आठ करोड़ 22लाख 82हजार की धनराशि जल्द शुरू हो जाएगा इस मार्ग का नाम स्वतंत्रता सेनानी राजा विजय सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की गई है इस मार्ग पर पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। यह कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया की सालियर हाइवे के तिराहे पर संविधान निर्माता डाक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी।
आजाद नगर से पनियाला रोड़ का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि भक्तों वाली गेट के सामने संत रविदास की प्रतिमा लगाई जाएगी मुख्यमंत्री योजना के अनुसार सर्व समाज और सैनी समाज द्वारा झबरेड़ा में शिव मंदिर के पास महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है जो सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार झबरेड़ा में 10 करोड़ 14 लाख की लागत से 24 कार्य शासन में विचाराधीन है इतना ही नहीं दैवीय आपदा से भी 82 लाख 84हजार के चार कार्य जिलाधिकारी कार्यालय में प्रेषित किए गए हैं
देशराज करनवाल ने कहा कि भगवानपुर में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार चार विकास कार्य चार करोड़ 14 लाख की लागत से एवं नौ कार्य 5करोड़ 32लाख की लागत से बनाए जाएंगे। सभी कार्य राज्य योजना द्वारा कराए जाएंगे हालांकि भगवानपुर के 35लाख के विकास कार्यों के लिए जिलाधिकारी को प्रेषित किए गए हैं जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी कार्यों को हरी झंडी देंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला