Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के गोदाम में आगजनी में विधायक उमेश कुमार ने सबसे पहले चारों मर्तकों के परिजनों को सौंपे 25,25हजार के चैक

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की। खानपुर विधायक उमेश कुमार वैसे तो जनता के बीच में रहकर उनके हर सुख दुख में शामिल रहते हैं लेकिन वहीं जनता से जो भी वायदे को भी पूरी तरह से निभाते हैं जिसका उदाहरण आज देखने को मिला ।सबसे पहले विधायक उमेश कुमार ने अपना वायदा निभाते हुए रुड़की पटाखा गोदाम में आगजनी का शिकार हुए 4 मृतकों के परिजनों को 25-25 हज़ार राशि के चेक उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों की हर लड़ाई में साथ देने का वायदा भी उन्होंने किया है।

कई बार वह पीड़ित परिवार से मिल भी चुके हैं गौरतलब है की पिछले सप्ताह रुड़की में पटाखा गोदाम में हुई भीषण आगजनी के चलते 4 की मौत हो गई थी जिसमें 2 बच्चे भी शामिल थे मौके पर पहुंचे विधायक उमेश कुमार के द्वारा मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना दिया था इसके साथ ही खुद 25-25 हज़ार देने की घोषणा की गई थी। इसी घोषणा के अनुसार विधायक उमेश कुमार के द्वारा नहर किनारे अपने कैंप ऑफिस पर मृतक के परिजनों को 25-25 ₹ की सहायता राशि चेक सौंप दिए गए यही नहीं वरिष्ठ पत्रकार विधायक खानपुर उमेश कुमार के द्वारा गंभीर रूप से घायल ढंडेरा निवासी युवक की भी मदद अपने स्तर से की गई है।

उमेश कुमार का कहना है कि जो लोग इस हादसे के दोषी हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी जांच को भटकने नहीं दिया जाएगा। वह हमेशा पीड़ित परिवार के साथ रहेंगे और आगे भी किसी प्रकार की कोई मदद की आवश्यकता पीड़ित परिवारों को होती है तो वह हमेशा उसके लिए तैयार रहेंगे यही नहीं उमेश कुमार के द्वारा मृतक के परिवार में लड़कियों की शादियों में भी मदद का आश्वासन मृतकों के परिजनों उन्होंने खुद मृतकों के घर पहुंचकर उनके परिवार वालों को दिया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369