Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में महिला ने दिखाया हाई प्रोफाइल ड्रामा,प्रेमी को पाने के लिए जहर खाने का रचाया ढोंग, नहीं मिला प्रेमी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में देर शाम अपने प्रेमी को पाने के लिए महिला का हाईप्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। शाम के समय महिला सिविल लाइन कोतवाली पहुंची और पुलिस से जहर खाने की बात कही जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया आनन फानन में पुलिस महिला को लेकर रुड़की सिविल हॉस्पिटल पहुंची जहां पुलिस ने महिला को भर्ती कराया।

जब अस्पताल के डॉक्टर महिला का उपचार करने लगे तो महिला ने उपचार का विरोध करते हुए जहर खाने की बात को झूट बताया। फिलहाल महिला को होपिटल में ही रखा गया है वहीं महिला का आरोप है की उसकी दोस्ती सरफराज नाम के युवक से है जिससे वह शादी करना चाहती है लेकिन उसे कहीं पर भी सरफराज नहीं मिल पाया है।

महिला का कहना है की वह लखीमपुर खीरी की निवासी है जो अपने पति के साथ भगवानपुर में रह रही थी लेकिन इसी बीच उसकी दोस्ती सरफराज से हो गई जिसने उसके साथ जीने मरने की कसमें खाई थी उसके साथ वह शादी करना चाहती है लेकिन उसे सरफराज नहीं मिला जिसके चलते उसने जहर खाने का ड्रामा रचा और वह कोतवाली सिविल लाइन पहुंच गई।फिलहाल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369