आरिफ नियाज़ी
कलियर दरगाह के बकायेदार ठेकेदारों और दुकानदारों पर दरगाह प्रबंधन सख्त हो चुका है जिसके लिए दरगाह प्रबंधन ने ऐसे लोगों की सूची बनाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। जिससे ठेकेदारों और दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ जहां दरगाह प्रबंधन करोड़ों के बकायेदार ठेकेदारों के खिलाफ आरसी काटने की कार्यवाही कर चुका है तो वही वर्तमान में दरगाह की दुकानों पर काबिज दुकानदार किराए का भुगतान भी समय पर नहीं कर पा रहे हैं जिसे दरगाह प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है
सभी बकाया दुकानदारों को किराया जमा करने के नोटिस थमा दिए गए हैं किराया ना देने वाले दुकानदारों की और भी मुश्किल बढ़ सकती है दरगाह प्रबंधन उनकी दुकानें भी सील कर सकता है। गौरतलब है कि कलियर शरीफ विश्व प्रसिद्ध दरगाह पर हर रोज हजारों जायरीन अपनी मन्नत मुरादे लेकर पहुंचते हैं जहां पर तमाम जायरीन की जिम्मेदारी दरगाह प्रबंधन की रहती है हाल ही में प्रबंधक पद पर रजिया बेगम के आने से दरगाह की व्यवस्थाएं और भी बेहतर हुई हैं जहां दरगाह के कर्मचारी बड़े अनुशासित तारीके अपनी ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं वहीं दरगाह पर खड़े होने वाले फर्जी खादिमों पर भी पूरी तरह से अंकुश लगा है।
यही कारण है कि अब पुराना ढर्रा नहीं बल्कि नए निजाम से दरगाह की वायवस्था चलेगी। इस बाबत दरगाह प्रबंधक रजिया बेगम का कहना है की जिस उम्मीद और आशा के साथ उन्हें साबिर साहब की दरगाह की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह बड़ी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगी। रजिया बेगम ने कहा की दरगाह में काफी बिगड़ी हुई व्यवस्था है जिसे जल्द ही सुधार दिया जाएगा किसी दरगाह कर्मचारी की ड्यूटी के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पूरे दरगाह परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जायेगा।उन्होंने बताया की दरगाह के गेस्ट हाउस में भी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए है जहां आगामी 28फरवरी को गोलकों की गिनती होगी। गोलकोँ की गिनती इस बार सीसीटीवी कैमरों के साथ साथ अन्य कैमरों की निगरानी में की जायेगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला