आरिफ नियाज़ी
रुड़की। रुड़की के मेन बाजार में हुए हादसे में मृतकों को मुआवजा देने की मांग को लेकर खानपुर विधायक उमेश कुमार अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ सिविल अस्पताल में धरना पर बैठ गए उमेश कुमार के धरने पर बैठने की सूचना से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह को मुआवजे का ऐलान करना पड़ा हालांकि प्रशासन ने दो दो लाख की सहायता देने की घोषणा की है वही विधायक उमेश कुमार ने भी अपनी ओर से मृतक परिवारों को तत्काल 25-25 हजार देने की घोषणा की है।
जबकि वह सरकार से पांच पांच लाख का मुआवजा पीड़ित परिवार को दिलाने का आश्वासन दिया है।इसके साथ ही पार्षद मोहसिन ने भी अपने क्षेत्र के मृतकों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है।
गौरतलब है की रुड़की मेन बाजार स्थित पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा व्यापारी आलोक जिंदल के गोदाम में आग लगने चार लोगों की मौत हो गई थी । वहीं तीन लोग गंभीर रूप से गंभीर रूप से झुलस गए थे हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर जुटी रही। दिन भर अफरातफरी का माहौल रहा वही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है फोरेंसिक टीम भी घटना की जानकारी जुटा रही है।उमेश कुमार ने पीड़ित परिवार को भी सांत्वना दी है घटना के बाद उमेश कुमार सिविल अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया इसके साथ ही मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों के साथ धरने पर भी बैठ गए उनके साथ सैकड़ों लोग और भी धरने पर बैठ गए जिनमे प्रमुख समाजसेवी मिन्नू और राव इमरान भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।खानपुर विधायक के धरने पर बैठने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने शासन की ओर से मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की।
इसके साथ ही विधायक उमेश कुमार ने सभी मृतको के परिवारों को अपनी ओर से 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा कीहै। वहीं नगर निगम पार्षद मोहसिन ने अपने वार्ड क्षेत्र के दो लोगों के परिजनो को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया।घटना की जांच दमकल और फोरेंसिक टीम के अधिकारी कर रहे हैं।
दरअसल इस हादसे में मरने वालों में अरमान पुत्र रफीक अहमद निवासी इमली रोड रुड़की,अदनान पुत्र सगीर अहमद निवासी मच्छी मोहल्ला माहीग्रान,सद्दाम पुत्र नसरत निवासी बडेडी राजपूताना उम्र 24 वर्ष थाना बहादराबाद
तथा नौशाद पुत्र जोहरान उम्र 42 वर्ष निवासी बडेडी राजपूताना थाना बहादराबाद है जबकि घायलों में सूरज पुत्र राजकुमार निवासी रामनगर रुड़की,नीरज निवासी ढंडेरा रुड़की
आयुष (रुड़की में इलाज जारी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला