Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रुड़की, 26 और 27 फरवरी को आयोजित होगी कार्यसमिति

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए अब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति का सम्मेलन आगामी 26और 27 फरवरी को होटल मौर्य में आयोजित किया जाएगा।जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के अलावा जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख आदि भी शामिल रहेंगे।इस कार्यसमिति के आयोजित होने का मकसद नगर निकाय चुनाव और लोकसभा में पार्टी को मजबूत करना है इतना ही नहीं इस समिति में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कई बड़े नेता भी शिरकत करेंगे

जिसके लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। होटल मौर्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इंतजार हुसैन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भाजपा की कार्यसमिति की तैयारी जोरों पर चल रही है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति 2 दिन चलेगी जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा और आगामी कार्यों की गंभीरता से जानकारी दी जाएगी ।

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि वार्ड स्तर तक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूत करना चाहिए तथा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाओं की जानकारी को भी आम आदमी तक पहुंचाना होगा तभी भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत होगी ।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति 2 दिन तक रुड़की में चलेगी जिससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला अध्यक्ष अफजाल अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पहले से पहले से अधिक मजबूत हुआ है भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी कार्यकर्ता कार्यसमिति की तैयारी में जुट चुके हैं इस कार्यसमिति में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश महामंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़,सरफराज अहमद, नफीस, हनीफ ,इसरार अल्वी, युसूफ आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369