आरिफ नियाज़ी
रुड़की ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय सतत विकास का प्रशिक्षण औपचारिकता बनकर रह गया है। चालीस क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से मात्र सत्रह क्षेत्र पंचायत सदस्य ही प्रशिक्षण में पहुंचे लेकिन उनकी भी प्रशिक्षण में कम रुचि थी जिसके चलते अधिकांश सद्स्य ब्लॉक के बाहर घूमते नजर आए ऐसे में भारत सरकार की यह योजना गांव गांव में कैसे परवान चढ़ेगी अधिकारियों के सामने भी एक चुनौती है।
दरअसल रुड़की ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा हैं जिसमे दो मास्टर ट्रेनर सभी सदस्यों को प्रशिक्षण दे रहे हैं लेकिन क्षेत्र पंचायत सद्स्यों की संख्या कम होने से मास्टर ट्रेनर भी हैरान है। मास्टर ट्रेनर आर एस पुंडीर और एम एस चौहान ने बताया की उनकी ड्यूटी प्रशिक्षण देने की है संख्या कितनी है इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं है भारत सरकार की गांव गांव के विकास की प्रमुख भूमिका क्षेत्र पंचायत सदस्य कैसे निभा सकते हैं इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है कुछ लोग हो सकता है अपने कार्यों में व्यस्त हो जो कल आ सकते हैं।
आज के प्रशिक्षण में अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आई मुट्ठी भर लोग ही प्रशिक्षण लेते नजर आए।ऐसे में गांव गांव का विकास किस तरह होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला