Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ब्लॉक के कर्मचारियों में जमकर हुई मारपीट,महिला कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी पर लगाया मारपीट और जातिसूचक शब्दों का आरोप,मची अफरातफरी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की ब्लॉक में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में आए दिन ब्लॉक के कर्मचारियों में तालमेल ना होने के कारण अक्सर ब्लॉक में कर्मचारी तनाव में नजर आते हैं जिसके चलते कर्मचारियों में विवाद की स्थिति भी बन जाती है।

आज रुड़की ब्लॉक के कर्मचारियों में आपस में जमकर मारपीट हुई हंगामा इतना बढ़ा की ब्लॉक के जिम्मेदार कर्मचारी भी ब्लॉक के बाहर खड़े होकर कर्मचारियों के बीच होते हंगामे और विवाद को देखते रहे लेकिन किसी ने भी दोनो पक्षों को शांत करने की हिम्मत तक नहीं की।दरअसल खंड विकास कार्यालय में कुछ अधिकारियों की कार्यशैली से ब्लॉक का तमाम कार्य प्रभावित हो रहा है आज एक पीआरडी की महिला कर्मचारी से ब्लॉक के एक कर्मचारी ने जमकर मारपीट की और उसके साथ गाली गलोच के साथ साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल तक कर डाला।

हालंकि हंगामा बढ़ा तो ब्लॉक के बड़े बाबू फरीद अहमद ने उक्त कर्मचारी को महिला से अभद्रता करने से मना किया तो कर्मचारी आग बबूला हो गया और उसने बाबू फरीद अहमद के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया । फरीद अहमद और महिला कर्मचारी का आरोप है की कर्मचारी दामोदर अक्सर ब्लॉक में सभी कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली ग्लोच करता है आज भी उसने दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की है।

महिला कर्मचारी आज बेहद भावुक हो गई और उसने दामोदर पर मारपीट धमकी देने और जाति सूचक शब्दों के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं महिला का आरोप है की वह दामोदर के खिलाफ केस दर्ज कराएगी।हालांकि दामोदर ने बताया की वह बेकसूर है और उसके साथ ही कर्मचारियों ने मारपीट की है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369