Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 26से, मंगलौर पहुंचे यात्रा के प्रभारी याकूब सिद्दीकी, कार्यक्रम के प्रभारियों की घोषणा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए आगामी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। जो बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर पर पार्टी को नई मजबूती देने की एक कोशिश है। मंगलौर में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रभारी पूर्व राज्य मंत्री याकूब सिद्दीकी ने कहा की कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से कांग्रेस पार्टी को नए आयाम मिलेंगे।

उन्होंने मंगलौर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की राहुल गांधी की पद यात्रा से कांग्रेस पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है जिसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिलना तय है।याकूब सिद्दीकी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से बूथ स्तर तक मजबूत होगी जिसके चलते कांग्रेस संगठन को भिन नई मजबूती मिलेगी।

याकूब सिद्दीकी ने कहा की इस यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है भाजपा की पोल खोलने में यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। इस मौके पर कांग्रेस के झबरेड़ा विधायक एव कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाती ने कहा की आगामी 26 जनवरी से होने जा रही कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से गांव गांव में पार्टी मजबूत होगी।उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा।राहुल गांधी की सोच और उनके विजन से कांग्रेस आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा की जल्द ही कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा फिलहाल कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा के विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है।जिनमे झबरेडा से अताउर्रहमान, झबरेडा नगर राव रिजवान अली,भगवानपुर पूर्व प्रधान फारूक अली,नासिर परवेज,सिकरौढ़ा राव शहजाद अली,कलियर साहिल राणा,रामपुर सुभाष चौधरी,खानपुर नीटू चौधरी, लंढौरा से इस्तखार गौड़,मंगलौर फरमान अली,नारसन धर्मेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष झबरेड़ा अवनीश चौधरी,नगर गौरव वर्मा,भगवानपुर रूप चौधरी,नगर में सलीम अहमद,सिकरौढा में आबाद अली, कलियर से सुभाष सैनी,रामपुर से मोनीश, लंढौरा डॉ मुस्तकीम,मंगलौर नगर प्रधुमन अग्रवाल,और नारसन से संजीव चौधरी के नाम शामिल हैं। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऋषिपाल बालियान ने इस मौके पर कांग्रेस की मजबूती पर बल देते हुए कहा की आज सरकारों की तानाशाही के चलते सभी वर्ग के लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं और वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते मंगलौर के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन चौधरी इस्लाम ने कहा की आगामी 26जनवरी को कांग्रेस कार्यालय मंगलौर में ध्वजारोहण किया जायेगा जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और मंगलौर की जनता शामिल रहेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369