Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की नगर निगम हॉल में कार्यक्रम में पहुंचे निशंक और मदन कौशिक समर्थकों का दिखा अलग अंदाज, जमकर हुई नारेबाजी

Spread the love

आरिफ नियाजी

उत्तराखंड के उत्कृष्ट टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों का आज नगर निगम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए लेकिन कार्यक्रम में उस समय अलग माहौल देखने को मिला जब निशंक और कौशिक समर्थकों ने अपने अपने नेता के पक्ष में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

इतना ही नहीं माहौल उस समय अधिक दिलचस्प हो गया जब निशंक के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ता सूरज नेगी ने निशंक को उत्तराखंड का शेर कहते हुए जोरदार नारेबाजी की तो वहीं पूर्व भाजपा विधायक देशराज कर्नवाल के पर्व प्रतिनिधि जितेंद्र सैनी द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को उत्तराखंड का शेर कहते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी जिससे एक बार निगम में अफरातफरी का माहौल बन गया ।

इस दौरान रमेश पोखरियाल निशंक ने नारेबाजी का कड़ा विरोध किया जिसके बाद मामला शांत हुआ।दरअसल उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के राष्ट्रीय खिलाड़ियों का नगर निगम रुड़की के सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था चेन्नई में आयोजित 27 वी सब जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप एवं जम्मू में आयोजित 33 वी सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप मैं उत्तराखंड के लिए कांस्य पदक जीतने वाली टीमों के खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया ।

भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को सम्मानित किया इस अवसर पर डॉ निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने टेनिस बॉल क्रिकेट में मेडल जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया जो प्रशंसनीय है टेनिस बॉल क्रिकेट के खिलाड़ियों को सभी प्रकार का प्रोत्साहन राज्य सरकार से दिलवाया जाएगा उन्होंने रुड़की में स्टेडियम बनाए जाने की भी घोषणा की विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की और टेनिस बॉल क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देशराज कर्णवाल, कार्यक्रम संयोजिका वैजयंती माला ,सह संयोजिका रोमा सैनी,भाजपा नेता सुशील त्यागी,जिला अध्यक्ष अनिल भास्कर जिला सचिव भारत भूषण बालेश्वर शर्मा सलमान आसिफ आदि अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अमजद उस्मानी ने किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369