Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा पुलिस ने एक शातिर ठग को किया गिरफ्तार, बड़े बुजुर्गों को झांसे में लेकर करता था ठगी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं की झबरेड़ा पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया ठग इदरीस भंगेड़ी गांव का निवासी है जो अलग अलग बैंक के बाहर बड़े बुजुर्गों को अपने जाल में फंसाकर उनसे हज़ारों की ठगी करने का माहिर है। पकड़े गए ठग से झबरेड़ा पुलिस को एक कार,स्कूटी,डिस्कवर बाईक, एक तमंचा, कारतूस और वीवो मोबाइल फोन के साथ साथ 12 हज़ार की नगदी बरामद हुई है। एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस में एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पकड़ा गया

आरोपी इदरीस बेहद शातिर है जो पिछले लंबे समय से ठगी और ठप्पेबाज़ी की घटना में शामिल था। शहर के बैंक के बाहर बैठकर बड़े बुजुर्गों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेता था अभी तक तीन ठगी की घटनाएं आरोपी इदरीस द्वारा स्वीकार कर ली गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने में झबरेड़ा थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल,एसआई मनोज रावत, एसआई विपिन कुमार,हाकम सिंह,कांस्टेबल नूरहसन,जितेन्द्र सिंह,संदीप रावत,और सुनील कुमार के खास प्रयास रहे। प्रेस वार्ता के दौरान मंगलौर सीओ पंकज गैरोला आदि भी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369