आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के कैंप कार्यालय पर बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म दिन बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान हाजी सरवत करीम अंसारी ने गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल भी वितरित किए। इस दौरान बसपा विधायक ने तीन दलित समाज के लोगों से बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिन का केक भी कटवाया।
हालांकि इस दौरान बसपा विधायक के कार्यालय पर दलित और मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी।इस मौके पर विधायक अंसारी ने कहा कि मायावती चार बार युपी की सीएम रहीं जिन्होंने बड़े पैमाने पर विकास किया उन्होंने जो घोषणाएं की उन्हें समय रहते पूरा किया।उन्होंने कहा मायावती उनकी नेता हैं जो उनका आदेश होगा वह हमेशा ही उसे मानते रहेंगे। बसपा विधायक भीड़ से गदगद आज बेहद खुश नजर आए। कायक्रम का संचालन बसपा नेता शाहवकार चिश्ती ने किया ।
इस मौके पर चौधरी जुल्फाकार अख्तर, उबेदुर्रहमान उर्फ मोंटी,इमरान अंसारी उर्फ मुन्ना रेफरी,मोहियुद्दीन अंसारी, संसार सिंह, किसान नेता चौधरी विनीत चौधरी जयवर्धन, टोनी वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ऋषिपाल, बालिंद्र चौधरी,देवेंद्र , राजकुमार उर्फ लाला,समर सिंह, हारून चौधरी, नौशाद सभासद,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला