Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं और नारसन क्षेत्र में भारत सरकार के उप सचिव ने किया राशन की दुकानों का बारीकी से निरीक्षण, राशन वितरण प्रणाली से सन्तुष्ठ नज़र आए उप सचिव

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखण्ड खाद्य नागरिक एवम् आपूर्ति एवम् उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा १० जनवरी से आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके चलते विभाग के बड़े अधिकारी राशन की दुकानों का भरमन करने में लगे हुए है इस भरमान कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के खाद्य एवम् सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के उपसचिव राजेश कुमार पुंडीर ने नारसन और रूड़कीं क्षेत्र की पांच दुकानों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ खाद्य पूर्ति विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान उपसचिव राजेन्द्र पुण्डीर ने राशन डीलरों से राशन की प्रक्रिया और राशन वितरण प्रणाली के बारे में गंभीरता से जानकारी ली जिससे वह सन्तुष्ठ नज़र आए।इतना ही नहीं उपसचिव ने गाधारोना गांव में राशन डीलर से केंद्रीय खाद्य योजना के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का गांव के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे इसके प्रयास होने चाहिए सरकार ने हर गरीब तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की है।

राशन डीलर पूरी पारदर्शिता के साथ राशन का वितरण करें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने आज़ादी का अमृत महोसत्सव के चलते राशन की दुकानों का भृमण कार्यक्रम रखा है जिसके परिणाम काफी बेहतर मिल रहे हैं। इस दौरान रूड़कीं के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुधीर त्रिपाठी,रूड़कीं के पूर्ति निरीक्षक हिमांशु रावत,पूर्ति निरीक्षक नारसन तोयनाथ शर्मा, तथा पूर्ति निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369