आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की।इनरव्हील क्लब रुड़की के द्वारा इनरव्हील क्लब की स्थापना दिवस पर जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं एक विद्यालय की छात्रा को आने जाने के लिए साइकिल दी गई।नहर किनारे स्थित रेन शेल्टर पर इनरव्हील क्लब रुड़की के पदाधिकारियों ने इनरव्हील क्लब का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों ने जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए।
एवं मेथाडिस्ट में पढ़ने वाली एक छात्रा को क्लब की ओर से स्कूल आने जाने के लिए साइकिल भी दी गई।इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कामना सरीन ने कहा कि आने वाले समय में क्लब के और से इनरव्हील क्लब के द्वारा तैयार किए गए नहर किनारे स्थित सेल्फी प्वाइंट रेन शेल्टर पर सप्ताह में एक बार इस तरह के सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाएगा।जिसमें जरूरतमंद लोगो की क्लब द्वारा मदद दी जाएगी। और कहा कि क्लब के द्वारा इससे पहले भी कई स्कूलों एवं स्थानों पर जाकर बच्चों एवं बड़ों के लिए गर्म कपड़े व महिलाओं के लिए सिलाई मशीन दी गई है।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की पूर्व मंडल अध्यक्ष शशि कीर ने क्लब की पदाधिकारी इंदु रावल,सुजाताअहूजा,रमा भार्गव, के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। साथ ही कहा कि आने वाले समय में इस तरह के सामाजिक कार्य क्लब के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्लब के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रजनी नागपाल, सुजाता अहूजा, कमलेश सरीन, सरिता अरोड़ा,अंजलि गर्ग,मोहिता गुप्ता,प्रीति, कामना अरोड़ा, सोनिया चांदनी,सुरेंद्र कौर,संगीता पारुथि आदि क्लब के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।.

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला