आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम के चलते पार्टी को मज़बूत करेगी। आगामी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवानपुर से होगा जो प्रदेश की सभी विधानसभाओं में दो माह तक चलेगा। इस कार्यक्रम का हरिद्वार ज़िले की पांच विधानसभाओं की ज़िम्मेदारी ज़िम्मेदारी पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता याकूब सिद्दीकी को दी गयी है ।
याकूब सिद्दीकी भगवानपुर में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। एक विशेष मुलाकात के दौरान याकूब सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पद यात्रा से कांग्रेस पार्टी को देश मे नई ताकत मिली है वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी ऊर्जा का संचार हुआ है।आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर से लेकर गली मोहल्ले और बड़े लेबल तक मज़बूत होगी। पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि जो लोग कांग्रेस पार्टी को कमज़ोर समझते हैं उनकी गलतफहमी लोकसभा चुनाव में दूर हो जाएगी।
उन्होंने कहा कांग्रेस संगठन कमज़ोर नहीं है उसे और भी मज़बूत कियाया जाएगा।राहुल गांधी की देशभर में पद यात्रा से कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा मिली है आज देश के हर कोने में कांग्रेस पहले से अधिक मज़बूत हुई है। याकूब सिद्दीकी ने कहा कि दुनिया के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि इतना बड़ा लीडर पैंतीस सौ किलोमीटर की नफरत छोड़ो भारत जोड़ो की यात्रा पैदल करे इससे स्वाभाविक है कि कांग्रेस पार्टी को लेकर लोगों का नज़रिया बदल रहा है लोग आज बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे हैं जिसके परिणाम उत्तराखण्ड में भी जल्द देखने को मिलेंगे।
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी काफी सफल साबित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की हवा निकल चुकी है अब लोग कांग्रेस पर विश्वाश करेंगे।भाजपा में लोग बेहद परेशान हैं।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला