Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं भाजपा ज़िलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और संजय अरोड़ा ने किया जिम का उदघाटन,युवाओं को फिट रहने की दी सलाह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय अरोड़ा ने युवाओं को अपनी सेहत और शरीर को स्वस्थ रखने की सलाह दी है दोनों नेताओं ने आज पनियाला रोड स्थित ब्लिस फिटनेस क्लब जिम का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने शरीर आंतरिक व बाहरी रूप से मजबूत बनाने के लिए संकल्पित होना चाहिए क्योंकि मौजूदा समय में नशा एक ऐसी बीमारी है,

जिसकी जकड़ में आने से न केवल एक मनुष्य बल्कि पूरा परिवार तबाह हो जाता है इसलिए इस कुरीति से युवाओं को दूर रहने की जरूरत है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा कि आज के युग में जहां खेलों में युवा भविष्य बना रहे है वहीं अगर जिम में सही तरीके से प्रतिदिन व्यायाम करें तो भी एक ऐसा जरिया है, जिसके द्वारा युवा नाम और शोहरत दोनों कमा सकते है। इसलिए उन्हें अपने शरीर को चुस्त दुरूस्त रखना चाहिए और पौष्टिक आहार लेने चाहिए।

इस अवसर पर आधुनिक तरीके से बनाई गई। इस अवसर पर ब्लिस फिटनेस क्लब जिम संचालक ने अनुज चौधरी व जय राणा के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत स्वागत किया। इस इस अवसर पर प्रवीण संधु ज़िला महामंत्री भाजपा रुड़की,कवल सिंह ,कामेश्वर चौधरी,चौधरी महिपाल सिंह एडवोकेट,ज्ञान सिंह एडवोकेट, मूला सिंह पुंडीर,सुभाष चौधरी, पुलकित चौधरी, विकास राणा,नितिन राणा ,आकाश पुंडीर,जितेंद्र राणा,आशीष कुमार,अंकुर वर्मा ,
सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369