आरिफ नियाज़ी
रूड़कीं ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन ने विकास भवन हरिद्वार में होने वाले प्रशिक्षण का बहिष्कार का ऐलान किया है। आज सुबह सवेरे रूड़कीं ब्लॉक में सभी ग्राम प्रधान पहुंचे जहां पर ऊन्होने हरिद्वार के प्रशिक्षण का पूर्ण रूप से बहिष्कार का ऐलान किया है।प्रधान संगठन रूड़कीं के अध्यक्ष अकरम जावेद ने कहा कि ग्राम प्रधानो से जनता ने विकास की काफी उम्मीदें लगाई थीं लेकिन प्रधानों के पास किसी भी तरह का कोई बजट नहीं है जिससे विकास कार्य हो सकें ।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आए दिन तरह तरह के प्रशिक्षण कराकर प्रधानों का समय बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए ग्राम प्रधान संगठन रूड़कीं ने हरिद्वार में होने वाले प्रशिक्षण का बहिष्कार किया है कोई भी प्रधान प्रशिक्षण में नहीं गया है।वहीं किशनपुर गांव के ग्राम प्रधान पति मोहम्मद तहसीन और रामतपुर गांव के प्रधान पति नसीम मलिक ने साफ किया कि निर्वाचित ग्राम प्रधानों से विकास की उम्मीदें लगाईं थी चार ब
माह बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधानों के पास किसी तरह का कोई बजट नहीं आया है जिससे गांव गांव का विकास पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के लोग विकास करने की मांग कर रहे हैं जब उनके पास कोई बजट नही है तो ऐसे में प्रशिक्षण कराने का कोई औचित्य ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आज रूड़कीं ब्लॉक के अधिकांश प्राधानो ने प्रशिक्षण का बहिष्कार किया है। इस मौके पर प्रधान पति मोहम्मद यूनुस पुहाना,प्रधान पिता मोहम्मद हाजी यूनुस माधोपुर, सोहलपुर गाढ़ा विपिन कुमार, युधिस्ठर त्यागी प्रधान तांसिपुर, सुफियान प्रधान लाठरदेवा, सदाकत प्रधान नगला कुबड़ा, नरेंद्र कुमार भंगेड़ी,प्रधान पति जुनैद करौंदी, टोडा कल्याणपुर अब्दुल वाजिद, प्रधान लाठरदेवा सूफियानआदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला