Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं में रेलवे स्टेशन के पास गोरखा समाज ने गरीबों को बांटे कंबल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की बढ़ती ठंड में जहां लोगों को घर से बाहर निकलना भारी हो रहा है वहीं सड़क किनारे बहुत से गरीब और बेसहारा लोगों के पास अपनी छत तक नहीं है ऐसे में शहर के गोरखा समाज की ओर से आज रुड़की रेलवे स्टेशन पर ज़रूरत मंद लोगों को निशुल्क वस्त्रों का वितरण किया गया। गोरखा समाज हर वर्ष ऐसे सामाजिक कार्यक्रम करता रहता है गोरखा समाज ने कोरोना काल में ऐसे सामाजिक कार्यक्रम करते आया है।

गोरखा समाज के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा ने कहा कि गोरखा समाज हर वर्ष रक्तदान, वस्त्र वितरण एवं जरूरतमंदों को भोजन कराना ऐसे सामाजिक कार्यक्रम करते रहता है। समाज सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है, मानवीय कल्याण को बढ़ावा देना, निर्धनता, सामाजिक अन्याय तथा दमन समाप्त करने की कोशिश करना इससे हमे अभूत पूर्ण शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने शहर की विभिन्न संस्थाओं से आह्वान किया कि सर्दी के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, भोजन आदि वितरण करें। इससे जरूरतमंद लोगों को मदद होगी।

इस अवसर पर गोरखा समाज के रविन्द्र गुरूंग, कमल राना, उज्ज्वल थापा, राजेंद्र गुरूंग,तेज प्रसाद शर्मा, मनोज ठाकुर रजनी थापा, बिमला थापा, बिशाल गुरूंग, नीतिश थापा, सुमित गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369