आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रूड़कीं पहुंचे करण माहरा का राम नगर चौक पर ज़ोरदार स्वागत हुआ।इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर पार्टी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। लंढोरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना सम्मेलन में जाते समय रुप में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण सिंह माहरा का कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया था।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते हर वर्ग और हर तबके के लोग बेहद परेशान हैं प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है ऐसा लगता है जैसे सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है अगर समय रहते जनता ने सही निर्णय ना लिया तो हालात और भी खराब हो जाएंगे।उन्होंने कहा जिस तरह से आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के अलग-अलग विभिन्न राज्यों में जाकर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से आपसी स्वार्थ बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं
उस लड़ाई में हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी सहभागिता दर्ज कराने के लिए 26 जनवरी होने वाली हाथ जोड़ो ,भारत जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कार्यकर्ता सद्भावना सम्मेलन कार्यक्रम चल रहे हैं। उसी के तहत आज लंढौरा में होने वाले सद्भावना कार्यकर्ता सम्मेलन व पहुंचे हैं। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को साथ 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ जोड़ो भारत जोड़ो कार्यक्रम की सफल बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही बताया जाएगा किस तरह से देश भोली-भाली जनता से भाजपा छल कपट कर उनका नुकसान कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश ही नहीं पूरा देश भाजपा की करनी व कथनी से परेशान है। जिसके लिए हर प्रत्येक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। जिससे कि कांग्रेस एकजुट होकर भाजपा की निकम्मी सरकार से लड़ने का काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष से मीडिया द्वारा पूछे गए कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किसी प्रकार की कोई भी गुटबाजी नहीं है साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी 10 जनवरी को हरिद्वार जिले में किसानों के बकाया भुगतान को लेकर चीनी मिलों का घेराव करेंगे। चीनी मिलों के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा इस प्रदर्शन में हरिद्वार जिले के सभी कांग्रेस के विधायक एवं प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी धरना प्रदर्शन घेराव में शामिल रहेगा। इस अवसर पर स्वागत समारोह में उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्वागत समारोह में उपस्थित प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि हम सब को भाजपा खिलाफ यह लड़ाई लड़नी है जिसको लेकर 26 जनवरी को होने वाले भारत जोड़ो हाथ जोड़ो यात्रा के होने वाले कार्यक्रम को हम सभी को सफल बनाना है जिसके लिए आज लंढौरा में होने वाले सद्भावना कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके साथ रूड़की से सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए हैं। इस अवसर पर स्वागत समारोह में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति,भगवानपुर विधायक ममता राकेश, कलियर विधायक फुरकान अहमद ने भी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कलीम खान, सुभाष सैनी, मनोज जयंत, रितु कंडियाल, शकील अहमद, आशीष सैनी,सुधीर शांडिल्य ,राहुल शर्मा, एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, श्रवण गोस्वामी, उमेद गाजी,मसूद हसन, सचिन चौधरी, संजय चौधरी जाकिर हुसैन, मुबाशिर, उदय जैन, रश्मि चौधरी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला