Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने कियाया अपने संगठन का विस्तार,सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से किया ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं नवीन कृषि मंडी में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन क्रांति का डॉ प्रजापति डॉ सुरेंद्र मनिनवाल को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष,फकरे आलम को प्रदेश महामंत्री तथा मोहम्मद इरफान नगला इमरती को संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है जिनका फूल मालाओं से सैंकड़ो किसानों की मौजूदगी में ज़ोरदार स्वागत हुआ।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है किसान आज अपने अधिकारों के लिए दर दर की ठोंकरे खाने को मजबूर है अभी तक भी इकबालपुर चीनी मिल किसानों को उनके गन्ने का भुगतान नहीं कर पाई है सरकार अभी तक भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं कर पाई है जिससे सरकार के प्रति किसानों में भारी रोष है किसान आज अपने आपको असहाये मांन रहा है लेकिन अब भारतीय किसान यूनियन क्रांति लगातार मज़बूत हो रही है किसान यूनियन किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार धरने प्रदर्शन और आंदोलन करती रहेगी।

विकास सैनी ने कहा कि भाकियू क्रांति के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सद्स्यों का स्वागत किया गया है सभी लोग संगठित होकर किसानों और आमजन की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ेंगे।वहीं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री फकरे आलम ने संगठन की मज़बूती पर बल देते हुए कहा कि सूबे के मुखिया पर जिस तरह से प्रदेश की जनता ने विश्वाश किया था वह आज पूरा नहीं हो सका है। सीएम पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं अगर जल्द ही किसानों की समस्याओं पर सरकार ने ध्यान ना दिया तो भाकियू क्रांति बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369