Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार,तमंचा और कारतूस बरामद,एक फरार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है भगवान पुलिस ने 27 दिसंबर को चोरी हुए ट्रक के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जबकि पकड़े गए आरोपियों का एक साथी फरार है जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं इतना ही नहीं पुलिस को आरोपियों के पास से पिकअप वाहन भी बरामद हुआ है जिसका ट्रक चोरी की घटना में इस्तेमाल हुआ था।एस पी देहात स्वपन किशोर नेअपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बताया की आरोपियों का एक साथी फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश है।

एसपी देहात स्वपन किशोर ने बताया कि किशनपुर जमालपुर गांव निवासी आसिफ पुत्र वहीद ने 27 दिसंबर को उत्तराखंड पुलिस ऐप के माध्यम से एक एफ आई आर दर्ज कराई थी कि उसका एक ट्रक उसका छोटा भाई प्रवेज चलाता था 25 दिसंबर को उक्त गाड़ी पुहाना में खड़ी कर एक होटल पर खाना खाने गया था जब वापस लौटा तो मौके पर गाड़ी नहीं थी हालांकि गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था जब जीपीएस सिस्टम से चेक किया गया तो पता चला कि ट्रक चोरी हो चुका है ।

जिसके चलते पुलिस ने चार पुलिस टीमों का गठन किया जिसमें एक पुलिस टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला दूसरी टीम को टेक्निकल सर्विलांस पर लगाया गया। तीसरी टीम घटनास्थल के आसपास रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने में लगी रही और चौथी टीम को पिछले दिनों वाहन चोरी हुए अपराधियों पर से पूछताछ करने में लगाया गया था । एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2023 को खेलपुर भगवानपुर रोड पर एक तेज गति से आ रहे वाहन को रोका गया तो उसमें 3 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा जिनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो घटना की जानकारी मिली।

पुलिस को बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में प्रवेज़ उर्फ मोनी, पुत्र लइक अहमद निवासी खालापार मुजफ्फरनगर ,मुनीर पुत्र इस्लाम निवासी तेजलहेड़ा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर, कादिर पुत्र अनवर निवासी खालापार मुजफ्फरनगर जबकि आरोपियों का चौथा साथी इस्तखार पुत्र अब्दुल अज़ीज़ ग्राम काजीवाला मोहल्ला मंगलौर फरार है जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। इस दौरान भगवानपुर थाना अध्यक्ष राजीव रोशन सतेंदर बुटोला झबरेड़ा थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369