Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा पुलिस ने 15 हज़ार के इनामी को किया गिरफ्तार,नाम बदलकर सिडकुल में कर रहा था नोकरी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं की झबरेड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है जो अपना नाम बदल कर लंबे समय से सिडकुल की एक कंपनी में कार्य कर रहा था। पकड़ा गया आरोपी आजाद पुत्र इस्लाम डांडी रामपुर का निवासी है जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी ।

आरोपी आजाद पर पुलिस ने 15000 का इनाम भी घोषित किया था फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी अन्य घटना में भी शामिल हो सकता है ।आज एसपी देहात स्वपन किशोर के कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में एसपी देहात स्थापन किशोर ने बताया कि आरोपी आजाद पुत्र इस्लाम पर धारा 454, 380, और 411 से संबंधित झबरेड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज था जो पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था पुलिस ने उक्त आरोपी पर 15000 का इनाम भी घोषित किया हुआ है

आरोपी अपना नाम बदलकर अपने भाई के नाम पर नोकरी कर रहा था ताकि किसी को कोई शक ना हो और सिडकुल में नौकरी करने लगा ।जब इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों तक पहुंची तो आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी आज़ाद पुत्र इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। वही झबरेड़ा पुलिस ने पोक्सो एक्ट पढ़ाई चल रहे जिस पर 5000 का पुलिस ने इनाम घोषित किया था उसे सहारनपुर यूपी से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया रितु कश्यप पुत्र कबूल सिंह निवासी ग्राम सुभरी थाना नागल ज़िला सहारनपुर का निवासी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369