आरिफ नियाज़ी
रुड़की। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में पुरानी तहसील स्थित कश्यप धर्मशाला विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गयागोष्टी कार्यक्रम में कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संघर्ष पूर्ण इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और गठित कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गए लोकहित और राष्ट्र के निर्णयों पर विचार व्यक्त किये गये।
कार्यक्रम में उपस्थित महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि कांग्रेस के 137 वर्ष का गरिमामय इतिहास है। आजादी के लिए कांग्रेसियों के योगदान पर वक्ताओं ने अपने विचार रखेकार्यक्रम पूर्व नगरपालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक ने कहा कि आज संविधान पर प्रहार हो रहा है।
कांग्रेस इसके लिए डट कर मुकाबला करेगी। गोष्ठी में पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह सैनी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता, एड. राजेंद्र चौधरी समेत कई नेताओं ने अपने विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में श्रीगोपाल नारसन, सुभाष सैनी, राजकुमार सैनी, हेमेंद्र चौधरी, संजय गुड्डू, सुधीर चंद्र शर्मा, श्रवण गोस्वामी, भूषण त्यागी, मकसूद हसन, सुखमिंदर बाल्मीकि, सपना बाल्मीकि, दीपक वर्मा, जसविंदर सिंह, आशीष सैनी, कुर्बान अली, सरफराज अली, गुलजार सलीम, जाकिर हुसैन, गोपाल शर्मा,जसवीर फौजी,कादिर, रणबीर नागर ,मुकेश सैनी,विशाल शर्मा, चारुचंद्र, मीरा धीमान, पंकज सिंघल, तस्लीम, नईम, भूपेंद्र,शकील अहमद,शदाब आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला