Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के नेहरू स्टेडियम में तीसरे दिन नवयुवक क्रिकेट एकेडमी ने मारी बाज़ी,एमके एकेडमी को दी करारी शिकस्त

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की। मिनी यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन नवयुवक क्रिकेट एकेडमी के नाम रहा। मैच नवयुवक क्रिकेट अकेडमी और एमके क्रिकेट एकेडमी लक्सर के बीच खेला गया। जिसके चलते नवयुवक क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एमके अकैडमी लक्सर की पूरी टीम 124 रन बनाकर आउट हो गई। नवयुवक क्रिकेट एकेडमी की ओर से शुजात और गौरव ने दो-दो विकेट लिए।

दिविक मंथन गौरव देव और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिया। 124 रन का पीछा करते हुए नवयुवक क्रिकेट एकेडमी बड़ी आसानी से 12 ओवर में मैच जीत गई नवयुवक एकेडमी की ओर से अमन वर्मा ने 42 नाबाद रन बनाए। दीपक चौधरी ने 37 और राव अली नाबाद 13 रन बनाकर मैच को जीत की ओर ले गए। आज के मैच में उपस्थित अतिथि गण धीरज पार्षद, डॉक्टर ए पी सिंह, अरविंद कश्यप, कमल चावला, मोहम्मद सरफराज, आदि ने मैच का आनंद लिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369