आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सिविल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शहीद भगतसिंह ब्रिगेड वैलफेयर सोसायटी रुड़की और आश्रय वैलफेयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।यह रक्तदान शिविर गुरु महाराज गोविन्द सिंह के चार साहबजादों के बलिदान को समर्पित है। रक्तदान शिविर थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को मुफ्त रक्त उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लगाया गयाथा शिविर में सरकारी अस्पताल ब्लड बैंक, रामनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।
रक्तदान शिविर में 70 से ज्यादा लोगो ने रक्तदान किया। इस कैंप में मुख्य रूप से आश्रय वैलफेयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुधांशु वत्स और प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती इस सेवा से किसी को नई जिंदगी मिल सकती है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सैनी, नगर अध्यक्ष सुशील पुंडीर, सतनाम सिंह, अमनदीप सिंह, भूपेन्द्र सिंह, राजू चौधरी, दीपेश भारद्वाज, निकुंज त्यागी, अखिल शर्मा, आकाश माहेश्वरी, सनी नारंग, संदीप नारंग, अनूप बंसल, पवन यादव, अंकित, अनूप गुप्ता, कविश मित्तल, बॉबी, गौरव मेहरवाल, आदि उपस्थित थे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला