Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं में भी रही क्रिसमस की धूम,हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस,चर्च में हुई प्रार्थना,कल निकलेगी शोभायात्रा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में क्रिसमस की धूम रही शहर के सभी चर्च में क्रिसमस पर्व बड़े ही धूम धाम अरब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान चर्च में देश में सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई। इस मौके पर ईसाई समुदाय में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। वही रुड़की के अलग-अलग चर्च में सुबह सवेरे से ही प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई थी । प्रार्थना के दौरान चर्च के फादर ने देश में उन्नति तरक्की और आपसी भाईचारे और सौहार्द की प्रार्थना कराई।

इस दौरान शहर के चर्च को रंग बिरंगी लड़ियों और फूलों से सजाया गयाथा। वही चर्च के फादर अजय मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु का आज के दिन जन्म हुआ था प्रभु यीशु शांति का राजकुमार बनकर इस पृथ्वी पर आए और मानव जाति के लिए खास तौर पर दबे कुचले और असहाये लोगों के उत्थान पर ज़ोर दिया। वही शांति का पैगाम आज के दिन क्रिसमस के द्वारा दिया जाता है।उन्होंने कहा कि क्रिसमस पर्व पर एक संदेश हमारे लिए है जो प्रेम का है आनंद का है शांति का है सुख और समृद्धि का है।

और ईश्वर अपनी सृष्टि से प्रेम करता है। वह उनके लिए इस पृथ्वी पर उतर आया ताकि वह अपने लोगों को प्रेम और भाईचारे और उनके साथ रहकर उनके जीवन को बेहतर बनाएं। आज धर्म की शिक्षा और धर्म की गतिविधियां हम सबके लिए बहुत जरूरी है। धर्म हमें सिखाता है कि परोपकार की भावना हमारे जीवन में पाई जाए। उन्होंने कहा कि आज के दिन पूरी दुनिया क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना कर रही है। इतना ही नहीं इस देश के लिए देशवासियों के लिए ताकी ईश्वर अपनी करुणा अपनी अनुकंपा और अपने आशीशों को बनाये रखे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369