Jan Mudde

No.1 news portal of India

अब भाजपा विधायक लोगों के बीच पहुंचकर करेंगे उनकी समस्याओं का समाधान, विधायक बत्रा ने खंजरपुर में सुनी समस्याएं

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के द्वारा जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया जिसके क्रम में सबसे पहले भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 133 खंजरपुर पहुंचे और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी।वहीं उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और सुशासन दिवस के मौके पर ग्राम आसफ़गनगर में एक चौपाल का आयोजन किया।

जिसमें क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका संबंधित विभागों से तत्काल निस्तारण कराया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके बारे में लोगों को अवगत कराया। चौपाल में सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याओं को विधायक के माध्यम से संबंधित विभाग से निस्तारण कराया। उस प्रोग्राम में ही कोतवाल मंगलौर मनोज मेनवाल के द्वारा सैकड़ों लोगों को उत्तराखंड पुलिस एप के माध्यम से गोरा शक्ति आपके बारे में महिलाओं एवं लोगों को जागरूक किया।

इस मौके पर मुख्य नगर आयुक्त एवं एसडीएम विजय नाथ शुक्ला के साथ निगम के अन्य अधिकारियों सहित, खाद्य पूर्ति निरीक्षक, सहायक समाज कल्याण अधिकारी नारसन, अधिशासी अभियंता विधुत विभाग एवं अन्य विभागों के अनेकों कई कर्मचारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना एवं उसका मौके पर निस्तारण किया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369