आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं भाव्यार्थ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन मदर टेरेसा ब्लड बैंक रूडकी के सहयोग से प्रीत विहार कालोनी में किया गया जिसका उदघाटन कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सचिन गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई भी सेवा नहीं है अगर सभी लोग रक्तदान करें तो बहुत लोगों को नया जीवन मिल सकता है।उन्होंने सभी लोगों से रक्तदान करने की अपीलभी की।
सचिन गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए भी रक्त दान अवश्य करना चाहिए आपके द्वारा किया रक्त दान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। कैम्प में बड़ी संख्या में लोगों ने ब्लड डोनेशन के बारे में जानकारी लीऔर रक्तदान भी किया। इस अवसर पर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अचल चौधरी ने कहा कि रक्तदान जीवन में दिया जाने वाला सबसे बहुमूल्य दान है। क्योंकि संसार की सभी वस्तुओं में रक्त ही किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए सर्वोत्तम उपयोगी वस्तु है। उन्होंने ने यह भी बताया कि छोटे-छोटे कैम्पो के माध्यम से एकत्रित किया हुआ यह रक्त बड़े-बड़े ब्लड बैंकों में एकत्र करके रखा जाता है।
जहां से जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद लोगों को ब्लड की आपूर्ति कर उनका जीवन बचाया जाता है। साथ ही ब्लड बैंक में रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं का ब्लड सरकारी खर्चे पर स्क्रीनिंग करा कर उनकी विभिन्न जांचे भी फ्री की जाती हैं। हमें 6 माह में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे शरीर के अंदर नए रक्त का संचार बना रहता है। यद्यपि हमारा शरीर दान किए गए रक्त की मात्रा को 24 घंटे में ही पूरा कर लेता है। इस अवसर पर शिविर में अध्यक्ष अचल चौधरी शैलेन्द्र शर्मा सचिव, हिमांशु चौहान, शुभम कुमार समेत काफी लोगों ने भाग लिया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला