Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं पहुंचने पर चैम्पियन की चेतावनी, तीन दिन में इंसाफ ना मिला तो दस हज़ार लोग देहरादून में करेंगे धरना प्रदर्शन,ग्रह मंत्री से मिलने दिल्ली रवाना

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

प्रदेश के मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर देर रात रूड़कीं लौटे खानपुर से निवर्तमान भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन का उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए स्वागत किया।दिल्ली जाने से पहले निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने कहा कि डालनवाला कोतवाली प्रभारी पर अगर कोई कार्यवाही नहीं कि जाती तो वह दस हज़ार लोगों के साथ देहरादून में धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

गौरतलब है कि 20 दिसम्बर की रात को खानपुर सेभाजपा के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह अपनी गाड़ी से मसूरी से देहरादून स्थित अपने घर लौट रहे थे।आरोप है कि डालनवाला के कोतवाल एन के भट्ट ने उन्हें रोक लिया था दिव्य प्रताप ने कोतवाल पर बदसलूकी का आरोप लगाया था जिसके बाद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन डालनवाला पहुंचे थे जहां उन्होंने कोतवाल पर शराब के नशे में होने का होने का गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। विधायक ने तुरंत ही इसकी जानकारी एसएसपी देहरादून को दी थी।

चैम्पियन ने कोतवाल के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने पूर्व विधायक पर सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया था।जिसके विरोध में ब्रहस्पतिवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर और रूड़कीं से बड़ी संख्या में चैम्पियन समर्थक देहरादून पहुंचे थे। वहीं चैम्पियन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अगर तीन दिन में कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कोई कार्यवाही ना हुई तो वह दस हज़ार लोगों के साथ देहरादून में धरना प्रदर्शन करेंगे इतना ही नहीं अब वह देश के गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डालनवाला कोतवाल का व्यवहार ठीक नहीं है उन्होंने शराब के नशे में उनके बेटे के साथ अभद्रता की है जिसकी शिकायत उन्होंने प्रदेश के डीजीपी और मुख्य सचिव से की है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए।इस दौरान भाजपा नेता रामकुमार चौधरी,डॉ नवनीत शर्मा अफ़ज़ाल और महकार सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369