Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के घोसीपुरा गांव में दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग,दोनों पक्षों के सात लोग घायल, चुनावी रंजिश को लेकर बना हुआ था तनाव

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई इतना ही नहीं मौके पर हंगामा इतना बढ़ा की दोनों ओर से लाठी डंडे और जमकर पथराव हुआ जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए । दोनों पक्षों में हुए हंगामे के साथ साथ मौके पर अफरातफरी मच गई।सूचनाक मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को रूड़कीं के सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर एक ही पक्ष के तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है फिलहाल गांव में भारी तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

दरसअल मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा में दो पक्षों में पंचायत चुनाव से रंजिश चली आ रही है दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है आज बच्चों के विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और पथराव हुआ इतना ही नहीं एक पक्ष ने दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी जिसमें घोसीपुरा निवासी रियाजुल पुत्र इस्लाम, शाहरुख पुत्र इरशाद,शेरखान पुत्र इरशाद,रिफाकत पुत्र मोहम्मद हसन घायल हुए हैं

जबकि दूसरे पक्ष के अहसान पुत्र जमशेद,मौहम्मद उमर पुत्र अकबर,समुन् पुत्रबाबू हसन घायल हुए हैं सभी घायलों का उपचार रूड़कीं के सिविल होस्पिटल में चल रहा है वहीं मंगलौर कोतवाली एस एस आई दीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369