आरिफ़ नियाज़ी
खानपुर से भाजपा के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को सहारनपुर से लोकसभा प्रतियाशी बंनाए जाने की मांग तेज़ हो चुकी है ।गुर्जर समाज ने भाजपा हाईकमान से इस बार सहारनपुर लोकसभा से भाजपा से प्रतियाशी बनाये जाने की मांग की है। दरसअल आगामी 14 दिसंबर को लंढोरा रंगमहल में होने जा रहे भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पूरी ताकत झोंक दी है चैंपियन गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करने में जुटे हैं
इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट,हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ,ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी उर्फ राजेन्द्र,भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। हालांकि इस दौरान गुर्जर समाज चैंपियन को प्रदेश में दायित्व और पिछड़ा वर्ग का आरक्षण देने की मांग भी करेगा।
गौरतलब है कि खानपुर विधानसभा के लंढोरा रंगमहल में आगामी 14 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट और हरिद्वार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का भव्य स्वागत होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करने में लगे हैं।
चैंपियन ने झबरेड़ा क्षेत्र के पाँवटी,रामनगर,शेरपुर,और टिकोला गांव में जनसंपर्क किया जहां उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।इस दौरान कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि आगामी 14 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का रंगमहल में भव्य स्वागत किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। विकास उनकी पहली प्राथमिकता रही है विकास कराना ही प्रदेश सरकार का भी पहला मकसद है।चैंपियन ने कहा कि यूपी से उनका पुराना नाता रहा है सहारनपुर ज़िले के लोगों ने इस बार उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है सभी लोग भाजपा हाईकमान से उन्हें सहारनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज को आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले समाज को संगठित होना पड़ेगा।
जब तक गुर्जर समाज संगठित नहीं होगा तब तक वह विकास की मुख्यधारा से पिछड़ता रहेगा। चैंपियन ने कहा कि गुर्जर समाज को अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष करना पड़ेगा। चैंपियन ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षित बनो,संगठित रहो संघर्ष करो का नारा दिया था जिसका गुर्जर समाज को अमल करना है गुर्जर समाज शिक्षित तो हो चुका है लेकिन अभी संगठित होने की आवश्यकता है।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री डॉ रामपाल सिंह,हाकम सिंह आर्य, प्रमुखप्रतिनिधि नारसन कविंद्र चौधरी,मानकपुर के ग्रामप्रधान चौधरी कुलबीर सिंह,टिकोला भाजपा नेता कृष्ण पाल,दुग्ध संघ शिकारपूर के अध्यक्ष डॉ रणबीर सिंह,खानपुर ब्लॉक प्रमुख के पिता चौधरी विनोद,भाजपा नेता चौधरी रामकुमार, संजय प्रधान रुहालकी, ग्राम प्रधान वीरेंद्र ,डायरेक्टर चौधरी नकली सिंह, चौधरी नरेंद्र सिंह ताजपुर, प्रधान पाँवटी, रुलहा मुखिया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सुशील चौधरी,गन्ना समिति के चेयरमैन सर्वेश चौधरी, मास्टर मेनपाल, जसबीर चौधरी,यशवीर चौधरी,अंकित चौधरी,दीपक चौधरी,पाँवटी से मोनू चौधरी,रजत चौधरी ,सुमित चौधरी, रोहताश आर्य, महकार सिंह प्रधानप्रतिनिधि बिंदु खड़ग,चौधरी जय सिंह ,चौधरी श्यामपाल सिंह,चौधरी प्रवेश मुकद्दम,श्रवण चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला