आरिफ़ नियाज़ी
भगवानपुर विकासखण्ड में कनिष्ठ लिपिक पद पर अपनी 27 वर्षों से सेवा दे रहे मोहम्मद राव इश्तियाक खान के विदाई समारोह में सभी कर्मचारियों के साथ साथ कई जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाओं और शॉल देकर उनका स्वागत किया।इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि राव इश्तियाक अपनी ड्यूटी को लेकर बेहद गंभीर रहे उन्होंने अपने कार्य को बेहद ईमानदारी के साथ अंजाम दिया।राव इश्तियाक के विदाई समारोह में पहुंचे लोगों ने इश्तियाक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
पूर्व विधायक ने माला और शॉल देकर उनका स्वागत किया पूर्व विधायक ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राव इश्तियाक की कार्यशैली से अन्य कर्मचारियों को भी सीख लेनी चाहिए जब तक कर्मचारी अपने कार्य को लेकर गंभीर नहीं होंगे तब तक विकास भी आगे नहीं बढ़ सकता।लिपिक राव इश्तियाक आज ज़रूर रिटायर हो रहे हैं लेकिन उनकी ईमानदारी और कार्य को आज भी लोग सलाम करते हैं। राव इश्तियाक सरल स्वभाव और मर्दुल भाषी हैं जिन्होंने ब्लॉक में आने वाली जनता की समस्याओं को प्रमुखता से हल कराया है।
वहीं सेवानिवृत्त हुए राव इश्तियाक ने कहा कि आज का यह पल जिसमे उनकी विदाई हो रही है यह उनके लिए ऐतिहासिक पल है जिसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे। गौरतलब है कि राव इश्तियाक का कार्यकाल काफी बेहतर रहा है इश्तियाक अपने कार्य को लेकर बेहद संजीदा और ईमानदार रहे ।राव इश्तियाक सिकरौढा गांव के निवासी हैं जिनका अपना अलग ही रुतबा है। राव इश्तियाक के बिदाई समारोह के दौरान भगवानपुर ब्लॉक के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला