Jan Mudde

No.1 news portal of India

पति के साथ महिला हैल्प लाइन में पहुंची नवविवाहिता काउंसलिंग के बाद बेहोश होकर ज़मीन पर गिरी पहुंची हॉस्पिटल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं के महिला हैल्प लाइन में अपने पति के साथ पहुंची नवविवाहिता पुलिस की काउंसलिंग के बाद अचानक बेहोश होकर ज़मीन पर गिर गई जिससे मौके पर हड़कम्प मच गया।आनन फानन में चीख पुकार की आवाज़ सुनकर महिला हैल्प लाइन में खड़े लोग और महिला हैल्प लाइन विवाहिता को देखने बाहर निकले जिसके बाद बेहोशी की हालत में विवाहिता को ई रिक्शा से उसके परिजन सिविल हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां से अस्पताल के डॉक्टरों ने विवाहिता की हालत को गभीर देखते हुए हायर सैन्टर ऐम्स रैफर कर दिया है।

वहीं फिलहाल विवाहिता को उसके पति और परिजनों द्वारा रूड़कीं के एक निजी होस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। दरसअल रूड़कीं के इब्राहिमपुर गांव निवासी नाथी राम की बेटी पिंकी शिवानी का विवाह सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे प्रदीप से हुआ था। जो देहरादून में आबकारी विभाग में कार्यरत है।पिंकी के परिजनों का आरोप है कि पिंकी की शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे।

जबकि उन्होंने शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था लेकिन दहेज की मांग पूरी ना करने पर उनकी बेटी के साथ ससुराल में अक्सर तनाव रहने लगा यहाँ तक कि ससुराल और बेटी के परिजनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और पति भी उनकी बेटी के साथ बुरा बर्ताव करने लगा जिससे उनकी बेटी गहरे सदमें में है। घर मे ग्रह क्लेश रहने लगा जिसकी शिकायत उनके द्वारा महिला हैल्प लाइन रूड़कीं में की गई जहां पर हर बार उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता रहा।

आरोप है कि आज काउंसलिंग के खत्म होने के बाद जैसे ही उनकी बेटी कार्यालय से बाहर निकली तो उसके पति ने फिर धमकी दी जिससे उनकी बेटी गहरे तनाव में आ गई और बेहोश होकर ज़मीन पर गिर गई।जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई फिलहाल महिला का उपचार निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।वहीं विवाहिता के पति प्रदीप कुमार का कहना है कि पत्नी के परिजन उन पर जो आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद और औचित्तयहीन हैं उन्होंने किसी तरह का कोई दान दहेज नहीं मांगा है उन्हें कुछ लोग झूठे केस में फसाने की साजिश रच रहे हैं जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।उनका अपनी पत्नी से कोई मनमुटाव नहीं है। कुछ छोटे मोटे मनमुटाव परिवार में अक्सर रहते है जिन्हें दूर कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369