Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं में लोकतांत्रिक जनमोर्चा ने मनाई महात्मा ज्योतिबाफुले की पुण्यतिथि

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की। लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की ने सोमवार को आधुनिक भारत की सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
सोलानी विहार कॉलोनी शेरपुर रुड़की में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि 19वीं सदी के महानायक महात्मा ज्योतिबा फुले ने स्त्रियों के अधिकारों, अशिक्षा, छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई।

महाराष्ट्र में ही जन्मी अपनी धर्मपत्नी माता सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर उन्हें भारत की पहली महिला शिक्षिका बनाई और महिला शिक्षा का पहले स्कूल की स्थापना भी की। उनके मिशन को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान के माध्यम से आगे बढ़ाया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में लोजमो अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष,पूर्व अधिकारी अजय कुमार , आईं आई टी से सेवानिवृत्त नरेंद्र सैनी, अशोक सैनी, दलित नेता लालचंद माजरा, सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता लाल सिंह राजपूत, आदेश सैनी, जोगेंद्र सैनी, अमित कुमार, चंद्र शेखर पांडे, हिमांशु पासवान, दानिश सिद्दीकी, किशन सिंह, दिनेश कुमार, हिमांशु पाल सैनी, नीटू कुमार आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369