Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने की तैयारी,पी के अग्रवाल ने कहा यात्रा को लेकर युवाओं में भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।देहरादून से रूड़कीं पहुंचे भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीके अग्रवाल ने एक होटल में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारत जोड़ों यात्रा से कांग्रेस पार्टी पहले से अधिक मज़बूत हुई है आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने जिला स्तर पर निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मेंभी इस यात्रा को काफी सहयोग मिलने की संभावना है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चल रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उत्तराखंड के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा एक पद यात्रा के रूप में निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में प्रत्येक जिले में भारत जोड़ो यात्रा एक पद यात्रा के रूप में निकाली जाएगी जिसमें सभी कांग्रेसी नेता पदाधिकारी एवं नेतागण उपस्थित रहेंगे। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और भारतीय जनता पार्टी की अराजक सरकारों के विरोध में देश की जनता अपनी आवाज बुलंद कर रही है। भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों के लिए देश को लूटने में लगी है। भारतीय राजनीति में नफरत और सांप्रदायिक राजनीति का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। यह बुराइयां देश की अर्थव्यवस्था एवं लोकतंत्र के लिए दीमक के समान है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती ममता राकेश, विधायक हाजी फुरकान अहमद, विधायक वीरेंद्र जाती, हंसराज सचदेवा, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी, प्रदेश महासचिव विकास त्यागी, मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश सैनी, प्रदेश सचिव प्रिया थापा, रुड़की महानगर अध्यक्ष कलीम खान, प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, नासिर परवेज, वीरेंद्र राणा, प्रदेश सचिव हेमेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य, मनोज जैनिथ, दीपक वर्मा, रईस अहमद, लवी त्यागी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369