आरिफ़ नियाज़ी
सफरपुर सरकडी गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता दानिश गौड़ के आवास पर पहुंचे ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और भाजपा नेत्री किरण चौधरी का फूल मालाओं से3 जोरदार स्वागत हुआ।इस दौरान किरण चौधरी ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है उन्होंने कहा कि इस उत्साह को लोकसभा चुनाव में बरकरार रखना है।किरण चौधरी ने कहा कि उनका मकसद अपने क्षेत्र में पार्टी को मज़बूत करना और जनता के हितों की सुरक्षा करना है।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता भी समझ चुकी है कि उसका भला कौन सी पार्टी कर सकती है यही कारण है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव में भी जीत का परचम लहरायेगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि पहली बार गांव की जनता ने पंचायत चुनाव में भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देकर इतिहास बनाया है जिससे उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि दिल्ली तक एक अच्छा सन्देश गया है।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दानिश गौड़ ने सभी नेताओं का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर दानिश गौड़ ने कहा कि अगर सभी कार्यकर्ता भाजपा के नवनिर्वाचित नेताओं का घर घर स्वागत कार्यक्रम करें तो पार्टी को और अधिक मज़बूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो सब का सम्मान सब का साथ सबका विश्वास कायम करना जानती है भाजपा एक अनुशासित पार्टी है जिसमें किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा को मज़बूत करना ही उनका लक्ष्य है।इस मौके पर भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजंतीमाला भाजपा के वरिष्ठ नेता राव काले खां, ज़िला पंचायत सदस्य मोहम्मद अयाज़, भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा,भाजपा युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष दीपक सैनी, पूर्व प्रधान इमरान, नाज़िम अल्वी,इंतज़ार,महरजांन,सालिम,इकराम, मुख्तयार और जुनैद आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला