Jan Mudde

No.1 news portal of India

कान्हापुर गांव में तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ किया गम्भीर धाराओं में केस दर्ज

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के कान्हापुर गांव में पिस्टल लहराने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए दो सगे भाईयों समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

दरअसल आज कान्हापुर गांव निवासी यासीन पुत्र दीन मोहम्मद और फारूक पुत्र रहीस अपने खेत पर जुताई करने पहुंचे थे आरोप है कि इसी दौरान मौके पर बिशारत और आजम भी पहुंच गए दोनों ने भूमि जुताई का कड़ा विरोध किया और मारपीट पर उतारू हो गए इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा और मारपीट में एकही पक्ष के दो लोग घायल हो गए ।आरोप है कि बिशारत और आज़म ने मौके पर तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी जिसका पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दो व्यक्ति तमंचा लहराते हुए साफ नज़र आ रहे हैं। फिलहाल इस हंगामे में दो लोग घायल हुए हैं जिनमे यासीन पुत्र दीन मोहम्मद और फारूक शामिल हैं जिनका उपचार सिविल होस्पिटल में चल रहा है।वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो सगे भाईयों समेत आज़म पुत्र इलियास , बिशारत पुत्र इलियास और बुधु उर्फ नूरआलम पुत्र मुन्फैत के खिलाफ धारा 307,323,504,और 506 के तहत केस दर्ज किया है। सीओ रुड़की विवेक कुमार ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कहा कि पुलिस माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369