Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर विधायक की रैली में उमड़ा जनसैलाब, जनता की मांग, लोकसभा चुनाव के सबसे बेहतर प्रतियाशी उमेश कुमार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

खानपुर विधायक उमेश कुमार की आज राज्य स्थापना दिवस पर रैली में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।लंढोरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक उमेश कुमार ने कहा कि खानपुर में अब कमीशन खोरी खत्म हो चुकी है लोगो के बड़े पैमाने पर काम हो रहे हैं लेकिन आज तक जिन लोगों की भी प्रदेश में सत्ता रही उन्होंने आम आदमी से लेकर व्यापारी और किसान की कोई परवाह नहीं की जिसके चलते आज बेरोज़गार ,किसान और आमजनमानस सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं ।

उमेश ने कहा कि आज हरिद्वार ज़िले में परिवर्तन की लहर चुकी है दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने और विकास के नाम पर हरिद्वार की जनता इस बार परिवर्तन करना चाहती है यह जन सैलाब उसका एक उदाहरण है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से लोकसभा के लिए राय मांगने पर पूरा पंडाल उमेश कुमार के नारों से गूंज उठा।इस बार उमेश कुमार जनता की पहली पसंद बन चुके हैं।

इस दौरान उमेश कुमार ने कहा कि गरीब लोगों के पास शौचालय नहीं है ब्लॉक और ज़िले में कोई अधिकारी किसी को सुनने वाला नहीं है।उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आज तक भी किसी व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा है पेंशन के लिए विधवा और बुजुर्ग लोग दर दर की ठोंकरे खा रहे है ।आज हर आदमी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। खानपुर और लक्सर के लोगों के लिए आज तक कोई सरकार अस्पताल या पोस्टमार्टम ग्रह तक नहीं बनवा पाए लोगों को रूड़कीं और हरिद्वार के डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ते है ।उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने निजी खर्च पर अस्पताल में सुविधाएं बढ़ा रहे हैं।

अब खादर के लोगों को अस्पताल और आई सीयू के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। खानपुर विधानसभा के सात हजार स्कूली बच्चों के लिए उन्होंने अपने निजी खर्च पर स्टील की प्लेट, गिलास, और चम्मच उपलब्ध कराए हैं लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है।विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र में सड़कें और खड़ंजों का निर्माण भी होगा लेकिन पहले घर घर तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनका पहला कर्तव्य है।उन्होंने मंच से जनता से पूछा कि सासंद कैसा होना चाहिए इस पर उमेश कुमार की ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए।

जनता काफी उत्साहित नज़र आई। उन्होंने दावा किया कि अगर जनता ने उन्हें सासंद बनने का मौका दिया तो साल के तीन सौ दिन वह जनता के बीच रहेंगे।उन्होंने कहा कि तालाब पानी की टंकी सड़कें तालाब और स्कूलों की स्थिति को और भी बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता इस बार 2024 में परिवर्तन करके रहेगी।इस दौरान रैली में हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369