Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं में 14 नवंबर को ऑल इंडिया मुशायरे और कवि सम्मेलन में पहुंचेंगी जानी मानी प्रमुख हस्तियां,हरीश रावत और मदन कौशिक भी रहेंगे मौजूद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में पहली बार अज़ीमुशान मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस कल्चर उत्सव में देश के जहां नामचीन और मशहूर शायर और कवि पहुंचेंगे वहीं सभी दलों के बड़े नेता भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।शहर के लोगों को अब इस कल्चर उत्सव के कार्यक्रम का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार है।
रूड़कीं के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रमुख समाजसेवी सचिन गुप्ता ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नेहरू स्टेडियम में 12 साल के बाद एक कल्चर उत्सव ग्रुप की ओर से ऑल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शिरकत करेंगे तो वहीं मुशायरे की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक करेंगे। मुशायरे में सहारनपुर से बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान,भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा,मेयर गौरव गोयल, विधायक वीरेंद्र जात्ति,विधायक फुरकानअली, विधायक विधायक ममता राकेश,पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल प्रमुखता से शिरकत करेंगे ।सचिन गुप्ता ने कहा की रुड़की शहर शिक्षा नगरी के रूप में जाना जाता है जहां आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने के लिए लंबे अरसे बाद एक कौमी एकता का ऑल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हिंदुस्तान के प्रसिद्ध हिंदी उर्दू हास्य कवि आ रहे हैं ।

हालांकि इस मुशायरे में अंतरराष्ट्रीय शायर नवाज देवबंदी ,शकील आज़मी ,चरण सिंह, बशर ,इकबाल ,पॉपुलर मेरठी ,शबीना अदीब ,अनिल अग्रवंशी, नईम अख्तर आदमी, असरार चंदेल वी, नदीम शाद ,महेशर अफरीदी ,मुमताज नसीम ,अल्ताफ जिया, सज्जाद झंझट, शर्मा अलीम ,वाजिद काशिफ रजा, डॉ अनवर हुसैन अबरार काशिफ जैसे शायर शिरकत करेंगे।कार्यक्रम के वाइस चेयरमैन काजी मुनीश ने बताया कि यह मुशायरा रुड़की नेहरू स्टेडियम में 14 नवंबर रात्रि 8:00 बजे किया जाएगा जिसमें हिंदुस्तान बड़े शायर मुशायरे में शिरकत कर रहे हैं।

कमेटी में मुख्य रूप से शाकिर अली ,मोहम्मद इरशाद, आजम खान ,रफी सलमानी, मुकेश सैनी, हेमेंद्र चौधरी, नदीम मलिक ,बेबी खन्ना, शोएब खान, सैयद मोहम्मद हुसैन, रितु कंडियाल, शादाब साबरी, सिराज अल्वी, हरदीप सिंह, सैनी, मनोज जैन रफी सलमानी एवं मीडिया प्रभारी रियाज कुरेशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369