Jan Mudde

No.1 news portal of India

राज्य स्थापना दिवस पर उमेश कुमार की रैली आज,नारसन बॉर्डर से लंढोरा पहुंचेगी रैली,किसानों की समस्या पर रहेगा फोकस

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड राज्य की स्थापना दिवस पर आज खानपुर विधायक उमेश कुमार नारसन बॉर्डर से लंढोरा तक एक विशाल रैली निकालेंगे जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। लंढोरा में उमेश कुमार बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।राज्य स्थापना दिवस पर इस विशाल रैली का मकसद आम जनता और किसानों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराना है। इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।अपने कैम्प कार्यालय पर विधायक उमेश कुमार ने बड़ी बेबाक़ी के साथ कहा की आज देश के किसानों के सामने बड़ी चुनोती है।इस समय किसान परेशान है किसानों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

गन्ना किसान अपने भुगतान , गन्ना तौल केंद्रों पर कांटो को लेकर लगातार चीनी मिलों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं है ।उन्होंने कहा कि इकबालपुर चीनी मील पर गन्ना किसानों का कई सौ करोड़ का भुगतान बकाया है जिसके भुगतान के लिए वह प्रदेश के गन्ना मंत्री से भी मिल चुके हैं जिन्होंने इस सीजन में आधे भुगतान करने का उनसे वायदा किया है। देश का अन्नदाता आज बेहद परेशान है।उमेश कुमार ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्या बड़े पैमाने पर है । उमेश कुमार ने कहा कि किसानों को किसी तरह से भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

आम जनता महंगाई से परेशान है अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है ऐसे में अब जनता के बीच रहकर जनता की लड़ाई और उनकी समस्याओं को लेकर जनता के बीच मे वह रहेंगे और उनकी समस्याओं का हल करायेंगे। उन्होंने कहा कि आज की रैली एगतिहासिक होगी जिसमें आम जनता और हरिद्वार के किसान मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369