Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के मोलना में ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने की घोषणा, जल्द होंगी गांव में पक्की सड़कें,ग्रामीणों ने किया फूल मालाओं से जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा के मोलना में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और कल्पना सैनी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि बोर्ड बैठक के बाद सबसे पहले मोलना गांव की सड़क को पक्का करने का काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वह विकास के एजेंडे को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं जिस पार्टी ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है उसका वह ज़िंदगी भर अहसान नहीं भूलेंगे।

उन्होंने कहा कि मोलना गांव उनका परिवार है इस क्षेत्र से उन्हें काफी समर्थन मिला है।मोलना कि जनता के वह आभारी हैं हमेशा उनके गांव का विकास प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान करना जानती है बाकी किसी पार्टी में कार्यकर्ता का सम्मान नहीं होता यही कारण है कि आज देश की भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी का मान सम्मान होता है भाजपा ने हरिद्वार ज़िला पंचायत चुनाव में परचम लहराकर साबित कर दिया है कि जनता आज भी भाजपा पर यकीन और विश्वाश करती है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का इसी तरह से परचम लरायेगा और हरिद्वार लोकसभा प्रतियाशी भारी अंतर से जीत हासिल करेगा।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील त्यागी ने पंचायतों के अधिकार को लेकर कहा कि पंचायतों को सरकार ने जो अधिकार दिए हैं उनको जनप्रतिनिधि गंभीरता से नहीं लेते हैं ।

उन्होंने कहा कि किरण चौधरी को इस क्षेत्र की गरिमा का दायित्व और परिवार के संस्कार जो मिले हैं उन्हें पूरी उम्मीद है कि किरण चौधरी उस पर खरा उतरते हुए विकास की नई इबारत लिखेंगे।सुशील ने कहा कि जिला पंचायत घोड़ा बुग्गी आदि से आज तक टैक्स वसूलती है जो मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाता है बेहतर यह है कि गरीब लोगों को इस टैक्स से मुक्त कर बड़ी कंपनियों और उधोगों पर बढ़ते प्रदूषण को लेकर उनसे टैक्स वसूला जाए।उन्होंने मोलना गांव में सड़कों के बनाये जाने की जोरदार मांग ज़िला पंचायत अध्यक्ष से की जिसे अध्यक्ष किरण चौधरी ने दो माह के अंदर निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का जन्म दिन कार्यक्रम आयोजकों ने केक काटकर मनाया और उन्हें जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, मास्टर सत्तयपाल,कार्यक्रम आयोजक सुबोध त्यागी, मधुप त्यागी,मुकुल त्यागी,मनोज त्यागी,ओमचंद त्यागी,मुनेश त्यागी,प्रदीप त्यागी,नीटू प्रधान,पूर्व गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी महावीर सिंह,मंडी समिति के चेयरमैन राजकुमार कसाना,मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी आदि मोजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369