Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं की सड़कों की बदहाली दूर करने की कवायद में जुटे भाजपा विधायक, जल्द गढामुक्त होंगी शहर की सभी सड़कें- प्रदीप बत्रा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं की टूटी सड़कों को लेकर अब नगर निगम और भाजपा विधायक भी बेहद गंभीर नज़र आ रहे हैं एक तरफ जहां नगर निगम जल्द ही शहर की कुछ सड़कों के टेंडर करने जा रहा है तो वहीं भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा भी टूटी सड़को और अन्य रास्तो के निर्माण को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रहे हैं।भाजपा विधायक ने साफ कर दिया है कि जल्द ही शहर की सड़कों बेहतर बनाया जाएगा। प्रदीप बत्रा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि रूड़कीं में सड़कों का काम काफी तेजी से शुरू हो चुका है जल्द ही शहर एक मॉडल के रूप में नज़र आएगा।

कोई भी मार्ग कच्चा नहीं रहेगा इतना ही नही सड़कें भी गढ़ामुक्त होंगी।प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों को सड़कों को गढ़ा मुक्त बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं जिसके लिए उत्तराखण्ड के प्रवेश द्वार रूड़कीं से इस कार्य का शुभारम्भ हो चुका है आर्मी चौक से बीएसएम चौक तक सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है सब कुछ ठीक ठाक रहा तो पूरे शहर में उनके प्रयास से सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।

किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जनता से जो वायदे किये हैं प्रदेश सरकार उन्हें पूरा करने में लगी है।भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369