Jan Mudde

No.1 news portal of India

नोकरी छोड़ आवारा पशुओं की सेवा करना ही मकसद बनाया शहर की एक महिला ने,विधायक के कैम्प कार्यालय पर भी काफी कुत्तों का भरतीं हैं पेट

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

अपने और अपने परिवार के लिए कुछ करते हुए लोग तो अक्सर आपने देखे होंगे लेकिन शहर की एक महिला ऐसी भी है जो अपने लिए नहीं बल्कि बेजुबान सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की सेवा के लिए अपना जीवन लगा दिया है। रूड़कीं सिविल लाइन निवासी भावना शांडिल्य के पति कैप्टन अनिल शांडिल्य नेवी में कैप्टन हैं और उनका बेटा भी बाहर रहता है। भावना शांडिल्य घर मे अकेला पन दूर करने के लिए दिनभर पशुओं की सेवा करतीं रहतीं हैं। वह इसे अपना धर्म और कर्तव्य समझतीं हैं।

भावना सुबह सवेरे अपने घर से निकलती हैं जहां जहां पर भी उन्हें आवारा गायें कुत्ते आदि मिलते हैं उन्हें वह कुछ ना कुछ खिलाती ज़रूर नज़र आएंगी। इतना ही नहीं भावना शांडिल्य बीमार पशुओं के उपचार कराने से भी पीछे नहीं हैं बीमार पशुओं को समय पर उपचार दिलाना भी उनका पहला मकसद रहता है।भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय और आसपास पड़े आवारा कुत्तों को भी वह समय पर भोजन कराना नहीं भूलती। भावना शांडिल्य ने बताया कि उन्हें पशुओं की सेवा करने से सबसे बड़ा आनन्द होता है उन्हें शांति के साथ साथ आंतरिक संतुष्टि भी मिलती है।

वह पिछले पांच साल से भी अधिक समय से आवारा पशुओं की देखरेख और उनकी सेवा करतीं चलीं आ रहीं हैं वह बीमार पशुओं को भी समय पर उपचार दिलातीं हैं उनका कोई एनजीओ नहीं है बल्कि वह अपने पास से ही पशुओं की सेवा में खर्च करतीं हैं। भावना शांडिल्य ने बड़ी बेबाकी के साथ बताया कि वह पशुओं के लिए कार्य करने वाले एनजीओ से भी जुड़ीं हैं जिन्हें वह उचित मदद भी करतीं हैं।और गौशाला में जाना भी उनके ज़रूरी कार्यों में शामिल है। गौ माता की सेवा से उन्हें काफी संतुष्टि मिलती है।

भावना शांडिल्य ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ब्रह्मा ने सृष्टि मानव के लिए ही नहीं बल्कि पर्यावरण और पशुओं के लिए भी बनाई है मानव सेवा के साथ साथ पशु सेवा भी ज़रूर करें भूखे पशुओं को भोजन ज़रूर दें।आवारा कुत्तों को भी भोजन दें। भावना ने कहा कि यह मानव का कर्तव्य है कि बेजुबान पशु हो या कोई व्यक्ति उसकी सेवा ज़रूर करें यही हमारा सच्चा और सही धर्म है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369