Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के कृष्णा नगर से जल्दी मिल सकती है लोगों को जलभराव से निजात, मेयर और कांग्रेस विधायक ने किया मंथन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की।कृष्णा नगर वासियों की मांग पर वार्ड में जलभराव की समस्या से निजात के लिए मेयर,निगम अधिकारियों एवं विधायक ने विचार-विमर्श कर इस मुद्दे को गंभीरता से लिया।नगर निगम स्थित कार्यालय में मेयर गौरव गोयल ने कृष्णा नगर में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बुलाई गई बैठक में इसके निदान के लिए ठोस कदम उठाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी।

झबरेडा विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि कृष्णा नगर वासियों को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए शासन स्तर पर उनके प्रयास किए जा रहे हैं तथा जल निकासी के लिए प्लान तैयार कर नालों एवं मार्गों का निर्माण कराने की कार्य योजना तैयार की जा रही है।नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने कहा कि कृष्णा नगर की समस्या को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं निगम स्तर पर रूपरेखा तैयार कर शासन को भेजी जाएगी,ताकि इस समस्या से निपटने के लिए शीघ्र इस कार्य योजना पर काम किया जा सके।इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार,जेई जगदीश प्यारेलाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369