Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर मेला मीटिंग में डीएम ने अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार, अधूरे कार्यों से थे बेहद नाराज

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध हज़रत साबिर साहब की दरगाह पर सालाना उर्स को लेकर हज हाउस में डीएम विनय शंकर पांडेय अधिकारियों से बेहद नाराज दिखाई दिये। कलियर उर्स के अधूरे कार्यों को लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए सभी अधूरे कार्यों को आज ही पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय कलियर नगर पंचायत द्वारा हाई मास्क लाइटों को ना लगाने से भी नाराज़ थे जिसके लिए उन्होंने ईओ नगर पंचायत को तत्काल हाई मास्क लाइटें लगाने के निर्देश दिए।दरअसल कलियर हज हाउस में डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी हरिद्वार कलियर मेले की तैयारी का जायज़ा लेने पहुंचे थे।बैठक के दौरान किसी भी विभाग की अधूरी तैयारी से डीएम बेहद नाराज दिखाई दिए।

उन्होंने कहा किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।सिंचाई विभाग केप अधिशासी अभियंता के बैठक ना पहुंचने पर विभाग के अन्य कर्मचारियों को फटकार लगाई।इस दौरान डीएम विनय शंकर पांडेय ने साफ सफाई और पार्किंग की व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए। नहर के पुल की मरम्मत के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।गौरतलब है कि जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने हरिद्वार में बीती 17 अगस्त को कलियर मेले से सम्बंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें सभी को अलग अलग कार्य की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी।

रूड़कीं एसडीएम और नगर पंचायत को दरगाह क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी तो वहीं साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए थे। आज जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेयने हज हाउस में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की तो कुछ विभागों के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई जिस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय बेहद नाराज हुए और सम्बन्धित विभाग के कर्मचरियों को जमकर फटकार लगाई।

आज की बैठक में जिलाधिकारी प्रमुख रूप से दरगाह क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाना, पुलिस सुरक्षा,अस्थायी कार्यालयों की स्थापना,मोटर बोट,पार्किंग व्यवस्था,सफाई व्यवस्था,अग्निशमन की व्यवस्था, नहर के पुल मरम्मत का कार्य,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था,जल आपूर्ति,विधुत आपूर्ति,रेलवे व्यवस्था,परिवहन व्यवस्था, आदि कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेने पहुंचे थे जहाँ उन्होंने कोई भी कार्य पूरा ना होने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369