आरिफ़ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ का सालाना उर्स शुरू हो चुका है जिसके लिए देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन कलियर शरीफ पहुंचने लगे हैं वहीं अब फर्जी खादिम दरगाह के अंदर खड़ा होने के लिए दरगाह प्रबंधन से पास लेने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं यहां तक कि बड़े-बड़े नेताओं का भी सहारा लेकर दरगाह प्रबंधन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है ऐसे फर्जी खादिमों का जमावड़ा दरगाह कार्यालय में देखा जा सकता है।
हालांकि फर्जी खादिमों से दरगाह प्रबंधन भी बेहद परेशान आ चुका है और उन्हें मना करने के बावजूद भी ऐसे लोग मानने को तैयार नहीं हैं। दरसअल सुबह सवेरे से ही अपनी ड्यूटी दरगाह के अंदर लगवाने के लिए फर्जी खादिम दरगाह कार्यालय में पहुंचने लगते हैं जिसके लिए दरगाह प्रबंधन को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।इतना ही नहीं ड्यूटी से मना करने के बावजूद यह लोग अब ऊंची पहुंच का भी सहारा लेने लगे हैं।सफेदपोश नेताओं से भी दरगाह प्रबंधन पर बार-बार दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है वही इस बाबत दरगाह प्रबंधक ने पास देंने से साफ इनकार कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ हरियाणा, दिल्ली ,पंजाब ,मुरादाबाद,बरेली आदि शहरों से आने वाले ज़ायरीन को भी फ़र्ज़ी खादिमो के कारण दरगाह के पास नहीं मिल पा रहे हैं। जिसका खामियाजा बाहर से आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है वही इस बाबत दरगाह प्रबंधक मोहम्मद शफीक का कहना है कि किसी भी सूरत में फर्जी खादिम को कोई पास नहीं उपलब्ध कराया जाएगा वही ऐसे लोगों को ड्यूटी भी नहीं दी जाएगी जो दरगाह के कर्मचारी नहीं है दरगाह हित में जो भी होगा उसे ही किया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला