मोहम्मद शामिक
बसपा के उत्तराखण्ड में दो विधायक हैं लेकिन विधायकों और बसपा संगठन में तालमेल ना होने का खामियाजा बसपा को पंचायत चुनाव में उठाना पड़ा है एक तरफ जहां बसपा के दोनों विधायक हाजी शहज़ाद और हाजी सरवत करीम अंसारी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी पर पंचायत चुनाव में उपेक्षा का बड़ा आरोप लगा चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर बसपा के प्रदेश संगठन ने भी दोनों विधायकों पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का गंभीर आरोप लगाकर राजनीति में भूचाल ला दिया है। अब दोनों विधायक और प्रदेश संगठन आमने सामने आ गए हैं ।
दोनों विधायकों की बड़ी नाराज़गी के बाद बसपा जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने दोनों विधायकों पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा कि दोनों विधायक दलित समाज के वोट से विधायक बने हैं लेकिन उनके ही विरुद्ध गलत बयानबाज़ी कर रहे हैं अगर उनमें हिम्मत है तो अपने दम पर चुनाव जीतकर दिखाएं। अनूप सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि पंचायत चुनाव में अनदेखी का जो आरोप विधायक लगा रहे हैं ऐसा कुछ भी नहीं है उनसे पहले इस बाबत एक होटल में वार्ता हुई थी जिसके बाद उनके मुताबिक ही प्रतियाशियो का चयन किया गया था। बसपा जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने विधायक लक्सर मोहम्मद शहज़ाद और मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी पर पंचायत चुनाव में बसपा को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया वहीं उन्होंने कहा कि दोनों ने बसपा विरोधी कार्य किया और भाजपा को लाभ पहुंचाया।
जिन्हें दलित समाज अब कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दोनों विधायकों की शिकायत बसपा प्रमुख मायावती से की गई है जल्द ही दोनों पर गाज गिर जाएगी।हालांकि अनूप सिंह ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखकर सभी वर्गों को टिकट दिया और सभी मजबूती से लड़ें, लेकिन पार्टी के दोनों विधायकों ने प्रत्याशियों को हराने का काम किया जबकि भाजपा प्रतियाशियो को जिताने का काम किया! ऊपर से दोनों विधायक बसपा को दलित समाज की पार्टी बताकर भाजपा को मजबूती देने के लिए जनता में बहुजन समाज पार्टी की छवि को खराब कर करना चाहते हैं! हरिद्वार रोड पर पत्रकारों से वार्ता में बसपा जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव में बसपा ने 7 गुर्जर, 10 मुस्लिम, 2 सैनी, 2 चौहान, 1 पाल, 22 दलितों को टिकट दिया और सभी प्रत्याशी चुनाव में मजबूती से लड़ें,
लेकिन हमारे दोनों विधायकों ने तमाम सीटों पर जाकर प्रत्याशियों को हराने का काम किया!बसपा प्रत्याशी चुनाव में विधायकों को फोन करते रहे, लेकिन विधायकों ने फोन तक नहीं उठाया! किशनपुर जमालपुर सीट के प्रत्याशी और बसपाइयों पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही थी, लेकिन फोन करने के बाद भी दोनों विधायक मौके पर नहीं पहुंच सके! फोन नहीं उठा सके! जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों विधायकों की सोच दलित विरोधी है! दोनों ने हमेशा से ही दलितों का अपमान किया है! आज दोनों विधायक की गोद में बैठकर बसपा को दलितों की पार्टी बता रहे है!
जबकि दलितों ने हमेशा दोनों विधायकों को वोट देकर जिताया, लेकिन दोनों विधायक दलितों को कभी आगे नहीं बढ़ा सकें और अब तो दोनों विधायक भाजपा के कहने पर मीडिया में बसपा और दलितों के खिलाफ बयान जारी कर प्रदेश में पार्टी की छवि खराब करने में लगे हुए हैं! जिसका तमाम कार्यकर्ता आलोचना करते हैं और हाईकमान से दोनों विधायकों की पार्टी से बर्खास्तगी की मांग करते है! उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले चुनाव में दलित दोनों विधायकों को अपना वोट नहीं देंगे! दलित समाज खुलकर दोनों विधायकों का विरोध करेगा! हरिद्वार लोकसभा प्रभारी चंद्रपाल सिंह, कपिल छाबड़ा, विक्की मौर्य ने कहा कि तमाम प्रत्याशियों ने विधायकों के बड़े-बड़े फोटो लगाए, लेकिन दोनों ने सहयोग के बजाय विरोधी प्रत्याशियों के लिए काम करते हुए उन्हें जिताने और फिर उन्हें भाजपा में भेजने का काम किया!
बसपा प्रत्याशियों को सरवत करीम अंसारी तबियत खराब होने की बात कहते रहे और विरोधियों के लिए उनके क्षेत्र में जाकर प्रचार करते रहे! लोकसभा प्रभारी ने कहा कि लहबोली में शहजाद के खुद के बूथ पर बसपा प्रत्याशी को 5 वोट मिल सके जो शहजाद के बसपा विरोधी होने का सबसे बड़ा प्रमाण है! बसपा और दलितोंने एक दूध बेचने वाले को विधायक बनाया, लेकिन शहजाद इसे भी भूल गए उन्होंने कहा कि दलितों को टिकट दिए जाने से दोनों विधायक तिलमिलाए हुए हैं! दोनों को अब दलित समाज भी सहन नहीं करेगा और उन्हें सबक सिखाने का काम करेगा।इस दौरान दीपक सेठपुर,सत्तयम टोड़ा,सत्तयपाल सिंह,सौरभ,अनुज कुमार,प्रवीण कुमार,प्रदुमन सिंह,शिवा,और राकेश रविदासी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला