आरिफ़ नियाज़ी
पुहाना में चुनावी रंजिश को लेकर दो लोगों पर लाठी डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची 108 की मदद से दोनों घायलों को सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया है जिनमे एक कि हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैन्टर एम्स रैफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
आरोप है कि प्रवस पुत्र इशरत निवासी पुहाना का आरोप है कि वह देर शाम अपनी बाइक से एक रिश्तेदार शब्बीर पुत्र इस्माईल निवासी नोजली गांव ज़िला सहारनपुर के साथ पीठ बाज़ार से सब्जी लेकर घर की ओर लौट रहा था जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंचा तो पहले से लाठी डंडे लेकर खड़े कुछ लोगों ने उनपर जोरदार हमला बोल दिया जिसमें वह दोनों घायल हो गए घायलों में शब्बीर की हालत नाजुक बनी हुई है जिसके सर में गहरी चोट लगी है इस घटना के समय मौके पर अफरा तफरी मच गई। फिलहाल भगवानपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला