Jan Mudde

No.1 news portal of India

चुड़ियाला गांव में विधायक ममता राकेश ने कांग्रेस प्रतियाशी भारती को जिताने की लोगों से की अपील, दलित समाज का मिला भारी समर्थन

Spread the love

मोहम्मद शामिक

त्रिस्तरीय ज़िला पंचायत चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल रहा है इस बार बालेकी युसुफपुर ज़िला पंचायत सीट पर कांग्रेस प्रतियाशी भारती को भारी समर्थन मिल रहा है।चुड़ियाला गांव में भारती के समर्थन में पहुंची भगवानपुर कांग्रेस विधायक ममता राकेश और अभिषेक राकेश ने दलित समाज से अपील करते हुए कहा कि इस बार जनता कांग्रेस प्रतियाशी भारती पुत्री तीरथ प्रधान को जिताने का काम करे ताकि क्षेत्र में और अधिक विकास हो सके।

ममता राकेश ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप हो चुके हैं भाजपा और बसपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जनता सब कुछ समझती है भारती ही बालेकी युसुफपुर ज़िला पंचायत क्षेत्र का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस सीट पर भारती की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है उन्होंने कहा कि भारती इस क्षेत्र की समस्या को बखूबी जानती हैं भारती और उनके पिता तीरथ प्रधान इस क्षेत्र का विकास करेंगी।ममता राकेश ने कहा कि भारती को विजयी बनाकर ज़िला पंचायत सदस्य बनाएं मात्र शक्ति भी आज भारती के साथ है। उन्होंने विधायक रहते हुए बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए हैं जिनका लाभ भारती को चुनाव में मिलेगा।

इस दौरान अभिषेक राकेश ने कहा कि भारती क्षेत्र की बेटी है जिस पर क्षेत्र की जनता पूरा भरोसा कर रही है अगर भारती को जनता जिताने का काम करेगी तो कांग्रेस पार्टी भी मज़बूत होगी।इस दौरान कांग्रेस एस सी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल,भगवानपुर कांग्रेस प्रभारी पूरण सिंह रावत,राव नसीम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नानक चंद ने कांग्रेस प्रतियाशी भारती को जिताने की अपील की ।इस दौरान तीरथ प्रधान ने कहा कि जनता किसी के बहकावे में ना आकर भारती को जिताने का काम करें मैं वादा करता हूँ कि भारती इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगी। इस दौरान चुड़ियाला गांव के सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369